कृषि मंत्री ने दो योजनाओं का किया शिलान्यास

कलस्टर भवन और उर्दू बालक मध्य स्कूल में चार कमरों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया.

By ABHILASH SONU | January 30, 2026 10:06 PM

इटकी.

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने शुक्रवार को प्रखंड परिसर में इटकी आजीविका महिला संकुल संगठन के लिए कलस्टर भवन और उर्दू बालक मध्य स्कूल में चार कमरों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृत्यु दावा सेटेलमेंट के लाभुक स्व रोहित मिंज की पत्नी मीना मिंज को दो लाख रुपये का चेक भी सौंपा गया. वहीं मुख्यमंत्री ट्रैक्टर योजना अंतर्गत भूमि संरक्षण विभाग द्वारा प्रदत्त मिनी ट्रैक्टर की चाबी एकता सखी मंडल इटकी को दी गयी. मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता महिला सशक्तिकरण के साथ शिक्षा को बढ़ावा देना है. आज महिलाएं स्वावलंबन की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है. मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना इसमें महिलाओं के लिए मददगार साबित हो रहा है. वहीं उर्दू बालक विद्यालय में अतिरिक्त चार कमरों के निर्माण का शिलान्यास के बाद मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि इससे छात्रों के नामांकन में बढ़ोतरी के साथ छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो पायेगी. मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रमेश महली, राजन किस्पोट्टा, संगीता टोप्पो, मजकुर आलम सिद्दीकी, मंजर अंसारी, अबु माज, अहमद अंसारी, अबरार इमाम, अंजुम जमाल, जूनस केरकेट्टा, अब्बास अंसारी, जीनत परवीन आदि मौजूद थे.