दुकान का सामान फेंकने व मारपीट करने की प्राथमिकी

सदर थाना क्षेत्र के दीपाटोली में दुकान का सामान फेंकने और दुकानदार के साथ मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

By Prabhat Khabar News Desk | April 9, 2024 12:14 AM

रांची. सदर थाना क्षेत्र के दीपाटोली में दुकान का सामान फेंकने और दुकानदार के साथ मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. सदर थाना में दर्ज प्राथमिकी में दुकानदार अमित कुमार साह ने कहा है कि सात अप्रैल की रात आठ बजे दीपाटोली निवासी आलोक गोप मेरी दुकान में आये. इसके बाद खुद से दुकान से सामान निकालने लगे. कुछ सामान डस्टबीन में भी फेंका. मना करने पर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की. फिर लोहे के कड़ा से जोर से मारा, जिससे आंख के पास से खून निकलने लगा. इसके बाद चक्कर खाकर बेहोश हो गया.