खलारी. चिलचिलाती धूप और बढ़ती तपिश के साथ ही बुकबुका पंचायत के लाला धौड़ा में पेयजल की समस्या गंभीर होने लगी है. 50 से अधिक घरों वाली इस बस्ती की बड़ी आबादी एकमात्र सोलर जलमीनार पर आश्रित है, लेकिन तकनीकी खामियों और देखरेख के अभाव में अब यहां से जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल पा रहा है. आलम यह है कि सोलर सिस्टम कमजोर होने के कारण पानी का उठाव काफी कम हो गया है, जिससे महिलाओं को नंबर लगाकर एक बाल्टी पानी के लिए घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है.