[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर फाइल- 14- ट्रक के धक्के से कृष्णाब्रह्म थाने की गश्ती गाड़ी चकनाचूर, चालक जख्मी, राइफल का बट्ट भी फटा

फाइल- 14- ट्रक के धक्के से कृष्णाब्रह्म थाने की गश्ती गाड़ी चकनाचूर, चालक जख्मी, राइफल का बट्ट भी फटा

0
फाइल- 14- ट्रक के धक्के से कृष्णाब्रह्म थाने की गश्ती गाड़ी चकनाचूर, चालक जख्मी, राइफल का बट्ट भी फटा
सांकेतिक तस्वीर

प्रतिनिधि, कृष्णाब्रह्म. पटना-बक्सर एनएच 922 पर सोमवार की सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गयी, जब गश्ती पर निकली कृष्णाब्रह्म थाने की पुलिस गाड़ी को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. जबकि चालक संतोष कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. टक्कर की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक सिपाही का राइफल का बट्ट तक फट गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह पुलिस टीम एनएच 922 के उत्तरी लेन में नियमित गश्ती करते हुए पूरब दिशा की ओर बढ़ रही थी. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने अचानक पुलिस वाहन को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा, खासकर इंजन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन सड़क किनारे बुरी तरह क्षत विक्षत अवस्था में खड़ा हो गया. हादसे में वाहन चालक संतोष कुमार को गंभीर चोटें आयी हैं. उनके सिर में गहरी चोट लगने से खून बहने लगा, वहीं सीने में भी चोट की शिकायत है. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. घटना की भयावहता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि टक्कर के दौरान एक जवान की राइफल का बट्ट भी टूटकर फट गया, जो आमतौर पर काफी मजबूत माना जाता है. घटना के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया. इस मामले में कृष्णाब्रह्म थाना में पुलिस के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस फरार ट्रक की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में छानबीन और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस टीम ट्रक की पहचान और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel