[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर नौनिहाल

जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर नौनिहाल

0
जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर नौनिहाल

– नया प्राथमिक विद्यालय सोनापुर में कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा कोढ़ा प्रखंड के उत्तरी सिमरिया पंचायत स्थित नया प्राथमिक विद्यालय सोनापुर का भवन पूरी तरह जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है. विद्यालय की दीवारों में कई स्थानों पर बड़ी-बड़ी दरारें साफ दिखाई दे रही हैं. कभी भी किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है. विद्यालय में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने पहुंचते हैं. लेकिन जर्जर भवन के कारण बच्चों, शिक्षकों व अभिभावकों के बीच लगातार भय का माहौल बना हुआ है.लोगों का कहना है कि विद्यालय भवन की हालत दिन-प्रतिदिन और खराब होती जा रही है. दीवारों में पड़ी गहरी दरारें इस बात का संकेत हैं कि भवन अब सुरक्षित नहीं रह गयी है. बरसात में स्थिति और भी भयावह हो सकती है. ऐसे में किसी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता. बच्चों के अभिभावकों ने चिंता जताते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को पढ़ने के लिए विद्यालय भेजते हैं, लेकिन जर्जर भवन को देखकर हमेशा मन में डर बना रहता है. उनका कहना है कि यदि समय रहते भवन की मरम्मत या नए भवन का निर्माण नहीं कराया गया, तो भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है. ग्रामीणों व अभिभावकों ने शिक्षा विभाग तथा जिला प्रशासन से अविलंब विद्यालय भवन का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है. उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel