Ranchi News : डीपीएस में ‘डिस्कवरी डेन’ प्रोजेक्ट मॉडल की प्रदर्शनी

डीपीएस में मंगलवार को डिस्कवरी डेन टर्निंग थॉटफुल क्यूरियोसिटी इंटू ब्रिलियंट क्रिएशन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.

By Prabhat Khabar News Desk | December 23, 2025 6:30 PM

रांची. डीपीएस में मंगलवार को डिस्कवरी डेन टर्निंग थॉटफुल क्यूरियोसिटी इंटू ब्रिलियंट क्रिएशन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. उदघाटन झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण और कौशल विकास विभाग के सचिव जितेंद्र कुमार सिंह ने किया. नर्सरी से नवमी और 11वीं के विद्यार्थियों ने एक हजार से अधिक अंतर्विषयक मॉडल प्रस्तुत किया. विद्यार्थियों ने एग्रीबॉट, एआइ होलोग्राम, जलविद्युत बांध, स्वचालित अग्निशामक, स्वचालित स्ट्रीटलाइट, स्मार्ट कचरा निपटान प्रणाली, मेडिबॉट, पर्यावरण अनुकूल वायु शोधक, वर्षा जल डिटेक्टर, विभिन्न पुलों के निर्माण के पीछे के वैज्ञानिक कारण, जीपीएस ट्रैकिंग प्रणाली युक्त आइओटी आधारित स्मार्ट की-चेन, प्रदूषण कम करने वाला वॉल पेंट, कार्बन अवशोषक, फोटोग्राफिक मेमोरी, वेस्ट-टू-वॉट मॉडल, एयर डिफेंस सिस्टम और “नो योर पर्सनैलिटी” आदि जैसे विषयों पर विविध और प्रभावशाली मॉडल प्रस्तुत किया. प्राइमरी विंग के विद्यार्थियों ने भी विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, खेल, कला, साहित्य, सॉफ्ट स्किल्स और विदेशी भाषाओं से संबंधित आकर्षक प्रदर्शनी प्रस्तुत किया. प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण मैग्नेटिक लेविटेशन, मोशन पार्क, मैग्लेव ट्रेन, दहन कक्ष, डाइज्कस्ट्रा एल्गोरिदम, टेस्ला कॉइल, वैदिक भौतिकी, साउंड विजुअलाइजर, एक्वापोनिक्स प्रणाली आदि जैसे वैज्ञानिक सिद्धांतों को प्रदर्शित करने वाले मॉडल रहे. प्राचार्या डॉ जया चौहान ने कहा कि इस तरह के प्रदर्शनी जिज्ञासा को प्रोत्साहित करते हैं. अन्वेषण-आधारित सीख को बढ़ावा देते हैं और विद्यार्थियों को उनकी वास्तविक क्षमता खोजने में सहायता करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है