कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु
बरौदी गांव में नवनिर्मित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा सह तीन दिवसीय यज्ञ समारोह का शुभारंभ रविवार को हुआ
By KALICHARAN SAHU |
March 29, 2026 9:19 PM
बुढ़मू.
बरौदी गांव में नवनिर्मित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा सह तीन दिवसीय यज्ञ समारोह का शुभारंभ रविवार को हुआ. यज्ञ को लेकर सुबह कलश निकाली गयी. कलश का वितरण मुख्य अतिथि भाजपा के वरीय नेता स्वामी देवेन्द्र प्रकाश, भरत महतो, राजेंद्र मेहता, परिबा साहू, संदीप साहू ने संयुक्त रूप से किया. मुख्य अतिथि ने कहा कि यज्ञ होने से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो जाता है. सनातन धर्म हमसबों को वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश देता है. कलश यात्रा में 1151 कन्याओं व महिलाओं ने भाग लिया. कलश यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए ऐतिहासिक धोरधोड़ा धाम से जल उठाया. कलश यात्रा के दौरान महिलाओं के गगनचुंबी जयघोषों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया. वहीं दूसरी ओर श्री श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति उरुगुट्टू के बैनर तले सोमवार को आयोजित होनेवाले अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. समिति के अध्यक्ष लाल अमन शाहदेव ने बताया कि प्रतियोगिता में बुढ़मू और कांके प्रखंड समेत रामगढ़, हजारीबाग व आसपास के अखाड़ेधारी शामिल होते हैं.
...