हाजत में फांसी लगाने के मामले की जांच की मांग फोटो
जगाईं मुंडा के आत्महत्या किये जाने के मामले को लेकर आदिवासी मूलवासी संघर्ष समिति की बैठक केंद्रीय कार्यालय में हुई.
By RAJESH VERMA |
March 7, 2026 9:48 PM
नामकुम.
नामकुम थाना के हाजत में बीते चार मार्च को हत्या के आरोपी जगाईं मुंडा के आत्महत्या किये जाने के मामले को लेकर आदिवासी मूलवासी संघर्ष समिति की बैठक केंद्रीय कार्यालय में हुई. समिति के अध्यक्ष ने कहा कि हाजत में आरोपी द्वारा फांसी लगा लेना कोई साधारण घटना नहीं है. जगाईं मुंडा ने स्वयं फांसी लगायी थी या किसी अन्य कारण से उसकी मौत हुई, जांच का विषय है. सचिव नान्हे कच्छप ने कहा कि नामकुम थाना में पहली बार इस तरह की घटना हुई, जो दुखद है. समिति ने वरीय अधिकारियों व सरकार से मामले में सीबीआई जांच कराने की मांग की है. मौके पर प्रदीप तिर्की, अमर कुमार महतो, लक्ष्मण लकड़ा, चामू बेक, मदन टूटी, पास्कल लकड़ा, अनिल लकड़ा, सुरेश महतो, प्रकाश लकड़ा, थियोफिल सांगा, बसंत मुंडा आदि उपस्थित थे....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 9:10 PM
July 6, 2026 9:08 PM
July 6, 2026 8:58 PM
July 6, 2026 7:56 PM
July 6, 2026 8:21 PM
July 6, 2026 7:17 PM
July 6, 2026 7:14 PM
July 6, 2026 4:14 PM
July 6, 2026 3:34 PM
July 6, 2026 2:05 PM
