वेतन बढ़ोतरी को लेकर आंदोलन का निर्णय

जेएलकेएम कार्यकर्ताओं का बचरा साइडिंग के मजदूरों के साथ एक बैठक सोमवार को मुंशी महतो की अध्यक्षता में हुई.

By JITENDRA RANA | March 9, 2026 7:36 PM

पिपरवार. जेएलकेएम कार्यकर्ताओं का बचरा साइडिंग के मजदूरों के साथ एक बैठक सोमवार को मुंशी महतो की अध्यक्षता में हुई. इसमें असंगठित मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा की गयी. मजदूरों ने बताया कि उन्हें उनके हक का वेतन नहीं दिया जा रहा है. संवेदक द्वारा उनका आर्थिक शोषण किया जा रहा है. बैठक में मजदूराें को उनका हक दिलाने को लेकर आंदोलन की रणनीति बनायी गयी. सर्वसम्मति से कंपनी के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. अंत में मजदूरों ने हेम्स कंपनी व सीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मौके पर काफी संख्या में मजदूर उपस्थित थे.