ठेका मजदूरों काे मिलेगा सभी बकाया भुगतान

यूनाइटेड कोल वर्कर यूनियन/एटक के दिये गये नोटिस पर शुक्रवार को एनके प्रबंधन व यूनियन के बीच वार्ता हुई.

By Prabhat Khabar News Desk | January 23, 2026 8:20 PM

प्रतिनिधि, डकरा.

एनके एरिया के ठेका मजदूरों का बकाया सीएमपीएफ, पेंशन एवं बोनस भुगतान को लेकर डकरा जीएम ऑफिस सभागार में यूनाइटेड कोल वर्कर यूनियन/एटक के दिये गये नोटिस पर शुक्रवार को एनके प्रबंधन व यूनियन के बीच वार्ता हुई. प्रबंधन की ओर से सकारात्मक पहल करते हुए आज से ही ठेका मजदूरों का बकाया भुगतान को लेकर फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी. महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि इस विषय पर मुझे हर एक-दो दिन में अपडेट रिपोर्ट चाहिए. उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी जरूरी दिशा-निर्देश जारी किये. इसके अलावा ठेका मजदूरों का पहचान पत्र निर्गत करने व बोनस भुगतान की प्रक्रिया भी शुरू करने का निर्देश दिया गया. वार्ता में एसओपी शैलेंद्र कुमार, केडीएच डकरा, रोहणी, पुरनाडीह व चूरी परियोजना पदाधिकारी, अन्य अधिकारी व यूनियन के प्रेम कुमार, कृष्णा चौहान, रमेश चौहान, अरबिंद कुमार, जितेंद्र सिंह, कैलाश यादव, कृष्णा शर्मा, रामचंद्र शर्मा, भानु प्रताप यादव, सलीम अंसारी, बबलू अंसारी, वीरेंद्र सिंह, नारायण चौहान, जय कुमार, दिनेश महतो, बलराम महतो, दीपक करमाली, नंदू प्रमोद गिरी, सुरेश सिंह, बैकुंठ सिंह, संतोष प्रजापति, बबलू लोहार, अमानत अंसारी, देवसागर, रामचंद्र शर्मा, विरेंद्र आदि मौजूद थे.

23 डकरा 02, बैठक में शामिल लोग.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है