रामनवमी शोभायात्रा अनुशासित व समय पर निकालें
श्री रामनवमी शृंगार समिति व अखाड़ों के उस्तादों की बैठक
By DHARMENDRA GIRI |
March 24, 2026 10:08 PM
हटिया.
श्रीरामनवमी शृंगार समिति हटिया व महावीर मंडल हटिया, महावीर मंडल हेसाग, महावीर मंडल तुपुदाना, डूंगरी के अखाड़े की संयुक्त बैठक मिथिलेश्वर मिश्र की अध्यक्षता में शिव मंदिर परिसर हटिया में हुई. जिसमें रामनवमी का त्योहार सौहार्द्रपूर्ण मनाने को लेकर चर्चा की गयी. रामनवमी शोभायात्रा निश्चित समय पर अनुशासित व संगठित रूप से निकले, शोभायात्रा में नशापान करनेवाले किसी भी व्यक्ति को शामिल नहीं करने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने का निर्णय लिया गया. अष्टमी की रात्रि को मनोरम झांकियों का प्रदर्शन व रामनवमी के दिन अखाड़े के उस्तादों को समिति द्वारा तलवार और पगड़ी देकर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में समिति के उपाध्यक्ष राम मनोज साहू, कार्तिक महतो, महावीर महतो, महामंत्री पारस प्रसाद, डॉ प्रेम प्रकाश मिश्र, मनमोहन मिश्र, संजय कुमार मिश्र, नर्मदेश्वर मिश्र, मठ मंदिर से सुरेश प्रसाद, राजू सिंह, महावीर मंडल हेसाग से विक्की सोनी, अविनाश कुमार, प्रवीण पांडे, झंडा चौक से विजय मिश्र, अपर हटिया से गणपत सोनी, दीपक आनंद, विकास क्लब नायक टोली से विशाल नायक, विक्की नायक, गढ़ाटोली से सोहन राम, श्रवण राम सहित अन्य उपस्थित थे.
श्री रामनवमी शृंगार समिति व अखाड़ों के उस्तादों की बैठकB
...