प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए कमेटी गठित
इटकी में नवनिर्मित सूर्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के सफल आयोजन को लेकर शनिवार को बैठक हुई.
By ABHILASH SONU |
February 28, 2026 9:07 PM
इटकी.
इटकी में नवनिर्मित सूर्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के सफल आयोजन को लेकर शनिवार को बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता सूर्य मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष लाल अश्विनी नाथ शाहदेव ने की. बैठक में सर्वसम्मति से प्राण प्रतिष्ठा समारोह छह मार्च से शुरू करने का निर्णय लिया गया. समापन 11 मार्च को होगा. आयोजन को सफल बनाने के लिए नयी समिति गठित की गयी. समिति के अध्यक्ष लाल अश्विनी नाथ शाहदेव, मीडिया प्रभारी गोविंद गोप, अभिलाष, अंकित कुमार, नवीन केशरी, सचिन कुमार, प्रचार-प्रसार का जिम्मा संजय सहारा, गणेश कुशवाहा, संजय सिंह, कलश व्यवस्था के लिए चंद्रकांत महतो, बिहारी केशरी, बहादुर महतो, मेडिकल टीम में मनोज केशरी, संजय साहू आदि शामिल किये गये हैं. समारोह के दौरान क्षेत्र में नशापान पूर्ण रूप से बंद करने का आह्वान किया गया. मौके पर कृष्णा राम तिवारी, अमित महतो, देवेंद्र महतो, विकास, मनीष सोनी, सुलेंद्र महतो व ग्रामीण मौजूद थे....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 9:10 PM
July 6, 2026 9:08 PM
July 6, 2026 8:58 PM
July 6, 2026 7:56 PM
July 6, 2026 8:21 PM
July 6, 2026 7:17 PM
July 6, 2026 7:14 PM
July 6, 2026 4:14 PM
July 6, 2026 3:34 PM
July 6, 2026 2:05 PM
