मुख्यमंत्री के आवास का घेराव व प्रदर्शन 10 जून को
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक
By Prabhat Khabar News Desk |
May 13, 2026 10:17 PM
प्रतिनिधि, चान्हो.
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में बेलहम मिंज की अध्यक्षता में हुई. जिसमें झारखंड सरकार से आंदोलनकारियों को राजकीय मान सम्मान, बाल बच्चों के लिए रोजी, रोजगार व नियोजन की शत प्रतिशत गारंटी तथा जेल जाने की बाध्यता को समाप्त कर सभी को 50-50 हजार रुपये की समान पेंशन राशि देने की मांग की गयी. साथ ही आंदोलनकारियों को लेकर झारखंड में सरकारी संकल्प का पालन नहीं करने व पूर्व आश्वासनों पर अमल नहीं होने के मामले का प्रतिकार किया गया. आंदोलनकारियों की लगातार उपेक्षा के विरोध में 10 जून को मुख्यमंत्री आवास का घेराव व प्रर्दशन करने का निर्णय लिया गया. बैठक में मुख्य अतिथि मोर्चा के संस्थापक पुष्कर महतो ने कहा कि 10 जून को घेराव व प्रदर्शन के माध्यम से अबुआ सरकार में झारखंड आंदोलनकारी विरोधी तत्वों को बेनकाब किया जायेगा. संचालन मनोज कुमार व धन्यवाद ज्ञापन गोरा उरांव ने किया. मौके पर जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार लकड़ा, उपाध्यक्ष अमर भेंगरा, आबिद अंसारी, जयराम भगत, सरस्वती भगत, सावित्री लकड़ा, बरसा भगत, हरि चरण महतो, अगासा कुजूर, तेजू उरांव, प्रभु साहू, विपत्री भगत, वैली भगत, बुद्धदेव भगत, रामसुंदर उरांव, माधुरी टोप्पो, कोइली उरांव, सावित्री देवी, अजीत मिंज, बरतू कुजूर आदि उपस्थित थे.
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक
चान्हो 1, बैठक में उपस्थित झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के सदस्य.B
...