खेत किनारे झाड़ी से शव बरामद
थाना क्षेत्र के रवि स्टील झिरी रोड स्थित एक खेत के किनारे झाड़ी से बुधवार को लगभग 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ
By CHANDRASHEKHAR UPADHEY |
June 10, 2026 10:01 PM
रातू.
थाना क्षेत्र के रवि स्टील झिरी रोड स्थित एक खेत के किनारे झाड़ी से बुधवार को लगभग 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ. शव पूरी तरह सड़ा-गला हुआ मिला. जिससे आशंका जतायी जा रही है कि व्यक्ति की मौत करीब 15 से 20 दिनों पूर्व हुई होगी. गौरतलब हो कि एक महिला कचरा चुनने के दौरान खेत के पास गयी, जहां उसकी नजर शव पर पड़ी. उन्होंने आसपास के लोगों को खेत में शव होने की जानकारी दी. सूचना मिलते ही रातू पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की. पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी के मामलों की जांच कर रही है. शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. मामले को लेकर पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 9:10 PM
July 6, 2026 9:08 PM
July 6, 2026 8:58 PM
July 6, 2026 7:56 PM
July 6, 2026 8:21 PM
July 6, 2026 7:17 PM
July 6, 2026 7:14 PM
July 6, 2026 4:14 PM
July 6, 2026 3:34 PM
July 6, 2026 2:05 PM
