आंगनबाड़ी की गतिविधियों ने सबका ध्यान खींचा

प्रखंड कार्यालय व अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बेड़ो जनमहोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को आंगनबाड़ी दिवस के रूप में मनाया गया

By KEDAR MAHTO BERO | March 24, 2026 10:08 PM

बेड़ो.

प्रखंड कार्यालय व अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बेड़ो जनमहोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को आंगनबाड़ी दिवस के रूप में मनाया गया. आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा विभिन्न शैक्षणिक व विकासात्मक गतिविधियों के स्टॉल लगाये. स्टॉलों ने बच्चों के समग्र विकास से जुड़ी अनेक गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया. शारीरिक विकास के अंतर्गत बच्चों द्वारा हुला हूप में गेंद डालना, गेंद को बाल्टी में फेंकना तथा सीधी व आड़ी-टेढ़ी रेखाओं पर संतुलन बनाकर चलने जैसी गतिविधियां करायी गयी. वहीं भाषा विकास को बढ़ावा देने के लिए हाव-भाव के साथ बाल गीत, चार्ट के माध्यम से गीत प्रस्तुति, चित्र पठन व कठपुतली के माध्यम से कहानी सुनाने जैसी गतिविधियां प्रदर्शित की गयीं. वहीं बौद्धिक विकास के तहत आकृति पहचान, रंगों का वर्गीकरण, बीजों का वर्गीकरण तथा “याद करो क्या गायब है” जैसी रोचक गतिविधियां आयोजित की गयी. साथ ही पोषण कॉर्नर में गर्भवती महिलाओं व बच्चों के संतुलित आहार को लेकर समूह चर्चा एवं प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम के समापन सत्र में प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किये और गतिविधियों को अपने-अपने केंद्रों में लागू करने पर विचार किये.