धमधमिया में आंबेडकर जयंती आज, निकाली शोभायात्रा
आंबेडकर सेवा समिति के द्वारा अंबेडकर जयंती को लेकर क्षेत्र में बाइक शोभायात्रा निकाली गयी.
By DINESH PANDEY |
April 13, 2026 8:23 PM
खलारी. आंबेडकर सेवा समिति के द्वारा अंबेडकर जयंती को लेकर क्षेत्र में बाइक शोभायात्रा निकाली गयी. इस शोभायात्रा में सभी समिति के सदस्य नीला झंडा एव नीली पट्टी पहनकर जय भीम के नारे लगाते हुए चल रहे थे. धमधमिया स्थित आंबेडकर चौक पर सभी लोग मोटरसाइकिल सवार होकर और बाजे के साथ शामिल हुए. धमधमिया बी टाइप से होते हुए रोहिणी, करकट्टा, करकट्टा बस्ती, नावाडीह होते हुए धमधमिया माइनस कॉलोनी का भ्रमण किया गया. सभी लोगों से मंगलवार को आंबेडकर जयंती में शामिल होने की अपील की गयी है. मंगलवार को धमधमिया अंबेडकर चौक पर डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती मनायी जाएगी. मौके पर मुखिया संतोष महली, सरजू सिंह, रामजी यादव, बलराम मोची, विनोद कुमार, रामप्रवेश राम, संजय कुमार रवि, भरत रजक, शंकर भगत, संजय राम, दिलु राम, गणेश मोदी बरतु गंझु, कर्मा मांझी सहित कई लोग शामिल थे.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 9:10 PM
July 6, 2026 9:08 PM
July 6, 2026 8:58 PM
July 6, 2026 7:56 PM
July 6, 2026 8:21 PM
July 6, 2026 7:17 PM
July 6, 2026 7:14 PM
July 6, 2026 4:14 PM
July 6, 2026 3:34 PM
July 6, 2026 2:05 PM
