कांके मुख्यालय में आजसू का हल्ला बोल प्रदर्शन

प्रखंड सह अंचल परिसर में बुधवार को आजसू पार्टी की ओर से हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया. इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अंचल व प्रखंड में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर जमकर नारेबाजी की.

By Prabhat Khabar News Desk | July 3, 2024 9:18 PM

कांके. प्रखंड सह अंचल परिसर में बुधवार को आजसू पार्टी की ओर से हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया. इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अंचल व प्रखंड में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर जमकर नारेबाजी की. वहीं 11सूत्री मांग पत्र बीडीओ विजय कुमार को सौंपा. ज्ञापन में दाखिल खारिज के आवेदनों का अविलंब निष्पादन, पंजी-2 में दर्ज जीरो प्लाॅट की जांच कर निष्पादन करने, अबुआ आवास में पारदर्शिता, मनरेगा अंतर्गत कूप व अन्य योजनाओं का क्रियान्वयन, जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र का शीघ्र निष्पादन करने, किसानो के खाद एवं बीज की समय से आपूर्ति आदि की मांग की. मौके पर डाॅ अशोक नाग, हसन अंसारी, राजेंद्र मेहता, वीरेंद्र तिवारी, संजय महतो, मोजिबुल अंसारी, सूरज मिश्रा, हकीम अंसारी, सफीउल्लाह अंसारी, एतवा उरांव, मीना देवी व नईम अंसारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है