आजसू कार्यकर्ताओं ने बंद कराया काम
अनगड़ा प्रखंड के मासू गांव में ग्रामीण कार्य विभाग से हो रहे सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर आजसू कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने काम बंद करा दिया.
By Prabhat Khabar News Desk |
June 7, 2024 9:56 PM
अनगड़ा. अनगड़ा प्रखंड के मासू गांव में ग्रामीण कार्य विभाग से हो रहे सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर आजसू कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने काम बंद करा दिया. ग्रामीणों के अनुसार कार्य निम्न गुणवत्ता के साथ किया जा रहा है. कई बार शिकायत करने के बावजूद गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया. कार्य स्थल पर विभागीय अभियंताओं के निरीक्षण के बगैर ही काम किया जा रहा है. बनने के साथ ही सड़क टूट रही है. मौके पर आजसू प्रखंड अध्यक्ष जगन्नाथ महतो, पंसस मदरा मुंडा, ग्राम प्रधान देवराज पहान, हेसल ग्राम प्रधान रामनाथ करमाली आदि उपस्थित थे.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 9:10 PM
July 6, 2026 9:08 PM
July 6, 2026 8:58 PM
July 6, 2026 7:56 PM
July 6, 2026 8:21 PM
July 6, 2026 7:17 PM
July 6, 2026 7:14 PM
July 6, 2026 4:14 PM
July 6, 2026 3:34 PM
July 6, 2026 2:05 PM
