वन विभाग ने पतराहातु से एक लकड़बग्घा को रेस्क्यू किया

सिल्ली के पतराहातु के एक स्कूल में मंगलवार को एक लकड़बग्घा घुस गया.

By VISHNU GIRI | January 20, 2026 7:08 PM

सिल्ली. सिल्ली के पतराहातु के एक स्कूल में मंगलवार को एक लकड़बग्घा घुस गया. सिल्ली के वन विभाग ने ओरमांझी वन विभाग के सहयोग से लकड़बग्घा को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया. जानकारी के मुताबिक करायाडीह की ओर लोगों ने लकड़बग्घा को सवेरे देखा उसे ग्रामीण खदेड़ने लगे. डर से लकड़बग्घा एक सरकारी स्कूल में घुस गया. तब स्कूल में कोई नहीं था. लेकिन लकड़बग्घा को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गयी. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस वहां पहुंच गयी. वन विभाग की टीम दिन के करीब एक बजे पहुंची. कुछ देर के मशक्कत के बाद विभाग की टीम लकड़बग्घे को पिंजरे में रेस्क्यू करके अपने साथ लेती गयी. इस दौरान फॉरेस्टर जेपी साहू, गौतम बोस सहित ओरमांझी के कई वनकर्मी एवं ग्रामीणों का सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है