रामगढ़ चुटुपालू घाटी हादसा : ट्रेलर ने 10 गाड़ियों को मारी टक्कर, अनियंत्रित होकर 2 किलोमीटर तक मचाता रहा उत्पात

Ramgarh Chutupalu Valley Accident : रामगढ़ के चुटुपालू घाटी में अनियंत्रित ट्रेलर ने 10 वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें 15-20 लोग घायल हो गए. ट्रेलर करीब 2 किलोमीटर तक कहर बरपाता रहा. प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटा है.

By Priya Gupta | July 1, 2026 11:36 AM

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट

Ramgarh Chutupalu Valley Accident : रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चुटुपालू घाटी में बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक अनियंत्रित ट्रेलर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी. घटना के बाद घाटी क्षेत्र में अफरातफरी की स्थिति बन गई. हालांकि अब तक किसी के मौत की सूचना नहीं है.

लगभग 2 किलोमीटर तक मचाया उत्पात

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेलर का ब्रेक फेल हो गया था, जिसकी वजह से करीब 2 किलोमीटर तक अनियंत्रित होकर ट्रेलर चलता रहा. इस दौरान उसने 6 फोर व्हीलर, तीन दोपहिया वाहनों और एक बस को टक्कर मार दी.

रामगढ़ चुटुपालू घाटी हादसा : ट्रेलर ने 10 गाड़ियों को मारी टक्कर, अनियंत्रित होकर 2 किलोमीटर तक मचाता रहा उत्पात 4

15 से 20 लोग घायल, इलाज जारी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस हादसे में लगभग 15 से 20 लोग घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है.

रामगढ़ चुटुपालू घाटी हादसा : ट्रेलर ने 10 गाड़ियों को मारी टक्कर, अनियंत्रित होकर 2 किलोमीटर तक मचाता रहा उत्पात 5

बस यात्रियों ने बताई घटना की वजह

बस में सवार यात्रियों ने बताया कि तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर ने अचानक टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ.

रामगढ़ चुटुपालू घाटी हादसा : ट्रेलर ने 10 गाड़ियों को मारी टक्कर, अनियंत्रित होकर 2 किलोमीटर तक मचाता रहा उत्पात 6

मौके पर पहुंचा प्रशासन, राहत कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई. राहत और बचाव कार्य जारी है और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर सड़क को साफ करने का प्रयास किया जा रहा है.

जान-माल के बड़े नुकसान की सूचना नहीं

फिलहाल इस हादसे में किसी के मौत की पुष्टि नहीं हुई है. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मामले की जांच की जा रही है.

झारखंड से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: रांची में ऑनलाइन रजिस्टर-2 से छेड़छाड़ कर अवैध जमाबंदी, कांके सीओ ने साइबर थाने में दर्ज कराई एफआईआर

यह भी पढ़ें: जेपीएससी सिविल सर्विस पीटी रिजल्ट जारी होने का रास्ता साफ, उम्र सीमा विवाद पर हाईकोर्ट ने खत्म की सुनवाई