पाकुड़ में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह, छात्रों में उत्साह

Pratibha Samman 2026 : झारखंड के पाकुड़ जिले में आज प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

By Priya Gupta | June 17, 2026 12:18 PM

सानू दत्ता की रिपोर्ट 

Pratibha Samman 2026 : पाकुड़ में आयोजित होने वाले प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या में विद्यार्थी आयोजन स्थल पर पहुंच रहे हैं और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं. 

समारोह को लेकर छात्रों और अभिभावकों में उत्साह 

रजिस्ट्रेशन काउंटर पर छात्रों की भीड़ लगी हुई है और सभी सम्मान समारोह में शामिल होने को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं. मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान के लिए आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर अभिभावकों में भी खासा उत्साह है. 

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से
प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह पाकुड़

मेधावी छात्र होंगे सम्मानित  

कुछ ही देर में समारोह का शुभारंभ होगा, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा. प्रभात खबर की इस पहल को विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण आयोजन माना जा रहा है. 

बैठे हुए छात्र और अभिभावक

यह भी पढ़ें: हजारीबाग जल संसाधन विभाग को मिले दो नये प्रभारी अभियंता, बलराम मुर्मू और जयपाल मांझी ने संभाली जिम्मेदारी

इसे भी पढ़ें: फुटबॉल मैच देखने निकला था युवक, नौ महीने बाद मिला नरकंकाल

यह भी पढ़ें: रांची में दूसरे दिन भी जारी रहा मनरेगा कर्मियों का महाधरना, 17 जून से आमरण अनशन की चेतावनी