[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता अभियान, चालकों की आंखों की हुई जांच

सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता अभियान, चालकों की आंखों की हुई जांच

0
सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता अभियान, चालकों की आंखों की हुई जांच

चंदवा़ एक जनवरी से लातेहार जिले में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन जारी है. एक जनवरी को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता तथा जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने समाहरणालय परिसर से एलइडी युक्त सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. इसके साथ ही जिले में सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत की गयी थी. सड़क सुरक्षा को लेकर जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम किये जा रहे हैं. स्कूल व कॉलेजों में भी छात्र-छात्राओं समेत आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है. इस कड़ी में शनिवार तीन जनवरी को स्थानीय इंदिरा गांधी चौक स्थित बस स्टैंड के समीप वाहन चालकों के लिए निःशुल्क आंख जांच शिविर लगाया गया. शिविर में कुल 35 वाहन चालकों की आंखों की जांच की गयी. जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है. श्री मंडल ने कहा कि अधिकांश दुर्घटनाएं यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होती है. इसलिए वाहन चालक निर्धारित गति सीमा में वाहन चलायें. हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करें व यातायात संकेतों का पालन करें. मौके पर परिवहन विभाग के कर्मी तनवीर अंसारी, जीएनएम दीपक कुमार रवि, एएनएम ज्योति कुमारी समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel