[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका खान निरीक्षक और थानाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से अवैध बालू खनन के विरुद्ध की छापेमारी, एक ट्रैक्टर जब्त

खान निरीक्षक और थानाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से अवैध बालू खनन के विरुद्ध की छापेमारी, एक ट्रैक्टर जब्त

0
खान निरीक्षक और थानाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से अवैध बालू खनन के विरुद्ध की छापेमारी, एक ट्रैक्टर जब्त

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र में बालू के अवैध खनन के विरुद्ध शनिवार को खान निरीक्षक और थानाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से विभिन्न घाटों पर छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान चकरतनी गांव के समीप से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया. जबकि चालक पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर को छोड़कर भागने में सफल हो गया. पुलिस ने उक्त ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया. जानकारी के अनुसार क्षेत्र से होकर गुजरी बदुआ और लोहागढ़ नदी में बालू की अवैध खनन और भंडारण कि सूचना पर शनिवार को जिले के खान निरीक्षक अलका कुमारी व शंभुगंज थानाध्यक्ष सह पुनि बबलू कुमार संयुक्त रूप से पुलिस बल जवानों के साथ विभिन्न घाटों पर छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान छतहार, तिलडीहा, बैदपुर, गढ़ी मोहनपुर सहित कई घाटों पर छापेमारी किये. जहां चकरतनी गांव के समीप पुलिस ने सड़क पर से एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को पकड़ लिया. जहां खान निरीक्षक और पुलिस की गाड़ी को देखते ही चालक बालू लदा ट्रैक्टर को छोड़कर भाग निकला. पुलिस ने उक्त ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया. थानाध्यक्ष सह पुनि बबलू कुमार ने बताया इस मामले में खान निरीक्षक अलका कुमारी के लिखित आवेदन पर उक्त ट्रैक्टर के मालिक और चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं. थाना क्षेत्र में खान निरीक्षक और थानाध्यक्ष के द्वारा संयुक्त रूप से अवैध बालू खनन के विरुद्ध की गयी छापेमारी से यहां के बालू माफिया में हड़कंप मच गया हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel