[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची आंगनबाड़ी केंद्रों को प्राथमिक विद्यालयों में शिफ्ट करने की तैयारी

आंगनबाड़ी केंद्रों को प्राथमिक विद्यालयों में शिफ्ट करने की तैयारी

0
आंगनबाड़ी केंद्रों को प्राथमिक विद्यालयों में शिफ्ट करने की तैयारी

सिल्ली. प्रखंड में संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को निकट के प्राथमिक विद्यालयों में शिफ्ट करने की तैयारी को लेकर शनिवार को प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में विभाग के कनीय अभियंता व संकुल साधन सेवियों की बैठक की गई. बैठक में बाल विकास, सामाजिक सुरक्षा विभाग और स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश के आलोक में प्रखंड के 80 आंगनबाड़ी केन्द्रों का निकटवर्ती प्राथमिक विद्यालयों में सह स्थापना को लेकर चर्चा की गयी. बाल विकास परियोजना कार्यालयों की महिला पर्यवेक्षिकाओं, शिक्षा विभाग के सीआरपी एवं कनीय अभियंता की संयुक्त टीम की सर्वे रिपोर्ट पर चर्चा की गयी. कनीय अभियंता नंदलाल महतो ने बताया प्रखंड के कुल 80 आंगनबाड़ी केंद्रों को निकट के 61 प्राथमिक विद्यालयों में शिफ्ट किया जाना है. जिसमें तत्काल 18 विद्यालय सह स्थापना के लिए तैयार है. 15 विद्यालयों में अतिरिक्त भवन का निर्माण की आवश्यकता है. 26 विद्यालयों में अतिरिक्त कमरे का अभाव है. कई विद्यालय परिसर में अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए जमीन भी नहीं है. वहीं दो आंगनबाड़ी केंद्र से विद्यालयों की दूरी तीन किमी से ज्यादा है. कनीय अभियंता ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों को निकट विद्यालयो में सह स्थापना के लिए अब मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने करने के लिए जल्द ही काम शुरू किया जाएगा. खासकर भवन-विहीन या कम नामांकन वाले केंद्रों को स्कूल परिसरों में शिफ्ट किया जा रहा है, ताकि प्री-स्कूल से कक्षा एक में बच्चों का आसानी ने नामांकन हो सके. इस मौके पर सीआरपी शुभाशीष दास, विंध्याचल राय, जेक्लीन विलियम एक्का, कल्याणी कुमारी, रुबी देव, अपर्णा कुंडु, भगीरथ हजाम, अशोक महतो, झालु महतो, दिलीप महतो आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel