कोडरमा: चलती टोटो में महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, मां-बच्चे सुरक्षित

Koderma News: झुमरी तिलैया के राजगढ़िया रोड पर अस्पताल ले जाई जा रही एक गर्भवती महिला ने रास्ते में चलती टोटो में ही जुड़वा बच्चों को जन्म दिया. मौके पर पहुंची एएनएम की सूझबूझ से सुरक्षित प्रसव कराया गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें. 

By Sweta Vaidya | June 3, 2026 12:18 PM

विकास कुमार की रिपोर्ट

Koderma News: झारखंड के कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया के राजगढ़िया रोड पर मंगलवार की रात को एक अनोखी और मानवीय घटना देखने को मिली. अस्पताल जा रही एक गर्भवती महिला को रास्ते में अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. स्थिति ऐसी बनी कि महिला ने चलती टोटो में ही जुड़वा बच्चों को जन्म दे दिया. 

एएनएम ने दिखाई तत्परता 

घटना की सूचना मिलते ही वहां से गुजर रही एएनएम प्रियंका कुमारी तत्काल मौके पर पहुंचीं. उन्होंने बिना समय गंवाए प्रसव कराया साथ ही जच्चा और नवजात शिशुओं की देखभाल शुरू की और जरूरी प्राथमिक स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराई. एएनएम की तत्परता और सूझबूझ के कारण प्रसव सुरक्षित रूप से पूरा हुआ. राहत की बात यह है कि मां और दोनों नवजात शिशु पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित हैं. 

टोटो चालक ने भी निभाई अहम भूमिका 

घटना के दौरान टोटो चालक ने भी धैर्य और संवेदनशीलता का परिचय दिया. स्थानीय लोगों ने एएनएम प्रियंका कुमारी और टोटो चालक की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सजगता से किसी संभावित परेशानी को टाला जा सका. चलती टोटो में सुरक्षित प्रसव और जुड़वा बच्चों के जन्म की यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. इधर जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद महिला को एम्बुलेंस बुलाकर सदर अस्पताल भेजा गया.

यह भी पढ़ें: जल जीवन मिशन 2.0 पर झारखंड और केंद्र के बीच समझौता, हेमंत सोरेन ने लंबित फंड जारी करने की उठाई मांग

यह भी पढ़ें: हजारीबाग आरटीए की नई सचिव बनीं सुजाता कुजूर, सड़क सुरक्षा और कानून अनुपालन पर रहेगा फोकस