कोडरमा: गोलवाढाब गांव से लापता किशोर का कुएं में मिला शव, परिवार में मातम 

Missing Teenager Body Recovered Koderma: डोमचांच थाना क्षेत्र के गोलवाढाब गांव से 17 जून की शाम से लापता किशोर का शव शुक्रवार को बगड़ो स्थित मेघन पहाड़ी के एक कुएं से बरामद किया गया. मृतक की पहचान दीपक कुमार यादव के रूप में हुई है.

By Sweta Vaidya | June 19, 2026 1:40 PM

विकास कुमार की रिपोर्ट

Koderma Missing Teenager Body Found: झारखंड के कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के गोलवाढाब गांव से बीते 17 जून की शाम से लापता किशोर का शव बरामद किया गया. लापता किशोर का शव शुक्रवार को बगड़ो स्थित मेघन पहाड़ी के एक कुएं से बरामद किया गया. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई. 

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान गोलवाढाब निवासी वीरेन्द्र किशोर के बेटे दीपक कुमार यादव के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार दीपक कुमार यादव 17 जून की शाम करीब पांच बजे घर से बाहर निकला था. जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा. जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. परिजनों की काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला. जब किशोर का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. 

मौके पर पहुंची पुलिस

शुक्रवार को बगड़ो के मेघन पहाड़ी स्थित एक कुएं में शव होने की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया. शव की पहचान होने पर परिजनों में कोहराम मच गया. 

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में है. घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. इस घटना से गोलवाढाब और आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है. 

यह भी पढ़ें: कौन हैं कांग्रेस को पटखनी देने वाले परिमल नथवाणी? जानिए मुकेश अंबानी के ‘राइट हैंड’ की कहानी

यह भी पढ़ें: कौन हैं बैजनाथ राम, जिन्होंने झारखंड से जीता राज्यसभा चुनाव?

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नथवाणी ने मार ली बाजी, बिखर गया महागठबंधन का कुनबा