खूंटी में फिर लौटा PLFI का खौफ, उग्रवादियों ने दो रोड रोलर फूंके, चिपकाया पोस्टर

Khunti News: कर्रा के काटमकुकु गांव में रेलवे निर्माण स्थल पर उग्रवादी संगठन पीएलएफआई ने अपना पर्चा लगा दिया और दो रोड रोलर में आग लगा दी. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

By Sweta Vaidya | May 1, 2026 11:28 AM

कर्रा से सगीर अहमद की रिपोर्ट

Khunti News: झारखंड के खूंटी जिले के कर्रा के काटमकुकु गांव के महुआ टोली पास गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे लोधमा से पिस्का नगड़ी रेलवे लाइन में मिट्टी फिलिंग करने के कार्य स्थल पर उग्रवादी संगठन पीएलएफआई ने अपना पर्चा लगाया और दो रोड़ रोलर को आग लगते हुए कई राउंड गोली फायरिंग की. 

पुलिस पहुंची घटनास्थल पर 

घटना कि खबर मिलने पर गुरुवार रात्रि में पुलिस पहुंची. फिर शुक्रवार सुबह को पुलिस प्रशासन घटना स्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया. 

घटना स्थल से ये चीजें की बरामद 

घटना स्थल से पुलिस प्रशासन ने पांच गोली का खोखा और उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का पर्चा बरामद किया है. उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के पर्चा में झारखंड स्टेट चीफ अमृत होरो ने जिम्मेदारी लिया है.

यह भी पढ़ें: झारखंड ट्रेजरी घोटाला: 8 मई को बोकारो पहुंचेगी डॉ. अमिताभ की हाई लेवल कमेटी, 6 साल के रिकॉर्ड खंगालने की तैयारी

यह भी पढ़ें: IIM कोलकाता सिखाएगा व्यापार के गुर: झारखंड की 50 हजार महिला उद्यमियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी