[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड खूंटी आवासीय विद्यालय तपकारा में छात्रावास व विद्यालय भवन का शिलान्यास

आवासीय विद्यालय तपकारा में छात्रावास व विद्यालय भवन का शिलान्यास

0
आवासीय विद्यालय तपकारा में छात्रावास व विद्यालय भवन का शिलान्यास

तोरपा. विधायक सुदीप गुड़िया ने बुधवार को तोरपा प्रखंड के तपकारा में अपग्रडेड आवासीय उच्च विद्यालय में 50 बेड के छात्रावास भवन तथा छह अतिरिक्त क्लासरूम के भवन का शिलान्यास किया. इस अवसर पर पाहन द्वारा विधि-विधान से पूजा की गयी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस भवन और छात्रावास का निर्माण कराया गया है. अब दूर-दराज के बच्चे यहां रह कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की अगुवाई में राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र लगातार काम कर रही है. बच्चों को शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है.. झामुमो के जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में राज्य की अबुआ सरकार सभी जाति, धर्म, समुदाय के विकास के लिए काम कर रही है. उन्होंने कहा कि यहां छात्रावास व अतिरिक्त कक्षा का निर्माण हो जाने से बच्चों को उचित व सुविधाजानक वातावरण में शिक्षा मिल सकेगी. मौके पर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रमिला दादेल , विलसन बारला, सुषमा पॉल पूर्ति, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रुबेन तोपनो, बानो प्रखंड अध्यक्ष अनिल लुगुन, तोरपा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अजय गुप्ता, सुहैल खान, फिरोज खान, असलम अंसारी, जयदीप तोपनो, जोलेन बारला, सिंगराय कंडुलना, जॉनसन आईंद, नितीश भेंगरा, जिंदन गुड़िया, विमल बारला, चीनू, फूल अहमद आदि उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel