[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम आपसी रंजिश में रेकी कर दी गयी थी घटना को अंजाम, पुलिस रिमांड पर टूटे आरोपित

आपसी रंजिश में रेकी कर दी गयी थी घटना को अंजाम, पुलिस रिमांड पर टूटे आरोपित

0
आपसी रंजिश में रेकी कर दी गयी थी घटना को अंजाम, पुलिस रिमांड पर टूटे आरोपित

खुलासा.

दीपू साह हत्याकांड में सभी छह नामजद आरोपित किये गये गिरफ्तार

क्रसर 2: आरोपितों की निशानदेही पर दो कट्टे, एक पिस्टल और 13 कारतूस बरामद

24 अप्रैल को बभनगांवा के पास अपराधियों ने गोली मार कर की थी हत्या प्रतिनिधि, सासाराम ग्रामीण

दरिगांव थाना क्षेत्र के बभनगांवा गांव के समीप बीते 24 अप्रैल को हुई दीपू साह की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. इस हत्याकांड में संलिप्त सभी छह नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है. बुधवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सदर एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए एसपी के निर्देशन में गठित टीम लगातार छापेमारी कर रही थी.

पुलिस दबिश के कारण तीन ने किया सरेंडर:

एसडीपीओ ने बताया कि घटना के अगले ही दिन 25 अप्रैल को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजकेश्वर पासवान और प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस की लगातार बढ़ रही दबिश के कारण अन्य नामजद अभियुक्तों में शामिल राकेश कुमार और विंध्याचल पासवान ने 30 अप्रैल को, जबकि पप्पू पासवान उर्फ गोपाल पासवान ने दो मई को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. इसके बाद दरिगांव पुलिस ने तीनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की.

निशानदेही पर हथियार और कारतूस बरामद

पूछताछ के दौरान मिली जानकारी और आरोपित विंध्याचल व राकेश की निशानदेही पर पुलिस ने करगहर के सोनी गांव में छापेमारी की. वहां से विंध्याचल के मामा राजू पासवान के पास से एक कट्टा बरामद हुआ, जिसके बाद राजू को भी गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं, पप्पू पासवान की निशानदेही पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नहौना गांव स्थित एक झोंपड़ी से एक अन्य कट्टा, एक पिस्टल और चार गोलियां बरामद की गयीं.

योजनाबद्ध तरीके से की गयी थी हत्या

हत्याकांड की वजह स्पष्ट करते हुए पुलिस ने बताया कि पूर्व के विवाद और आपसी रंजिश के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया था. आरोपितों ने योजनाबद्ध तरीके से रेकी कर दीपू साह की गोली मारकर हत्या की थी. अब तक इस मामले में कुल छह आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल, चार कट्टे, 13 कारतूस और घटना में प्रयुक्त एक बाइक बरामद की है.

गिरफ्तार आरोपितों की सूची

पकड़े गये आरोपितों में करपुरवां निवासी राजकेश्वर पासवान, प्रिंस कुमार, राकेश कुमार उर्फ राकेश पासवान, विंध्याचल पासवान, पप्पू पासवान उर्फ गोपाल पासवान और करगहर के सोनी गांव निवासी राजू पासवान शामिल हैं. पुलिस अब इस मामले में कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel