झारखंड में तीन दिनों तक कहीं गर्मी तो कहीं तेज हवा-बारिश के आसार

Jharkhand Weather: झारखंड की राजधानी रांची में हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राज्य के दक्षिणी क्षेत्रों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के होने की संभावना है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें. 

By Sweta Vaidya | June 2, 2026 10:13 AM

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. झारखंड में अगले एक सप्ताह तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है. सोमवार को झारखंड की राजधानी रांची के कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जबकि राज्य के कई हिस्सों में गर्मी का असर बना रहा. 

साइक्लोनिक सिस्टम से मौसम में उतार-चढ़ाव

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक झारखंड में कहीं तेज गर्मी तो कहीं मेघ गर्जन, तेज हवा और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार झारखंड, ओडिशा और बंगाल के ऊपर बने एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और छत्तीसगढ़ की ओर सक्रिय दूसरे साइक्लोनिक सिस्टम के कारण मौसम में यह उतार-चढ़ाव बना हुआ है. 

आज का मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार, 2 जून को राज्य में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. झारखंड के दक्षिणी और उससे सटे मध्य भागों में कुछ स्थानों पर बादल गरजने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात होने की संभावना है. 

3-5 जून तक का मौसम 

मौसम विभाग के मुताबिक, 3 जून को राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात होने की आशंका जताई है. वहीं, 4-5 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. साथ ही राज्य के उत्तर-पूर्वी और मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 

यह भी पढ़ें: भू-माफिया और रंगबाजों पर काल बनकर टूटेगी झारखंड पुलिस, ADG ने दिया ‘जीरो टॉलरेंस’ का अल्टीमेटम

यह भी पढ़ें: Palamu News: रामपुर विवाद पर बोले भाजपा नेता ज्योतिरीश्वर सिंह, चेहरा देखकर नहीं, सच्चाई पर होना चाहिए न्याय