झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Jharkhand Weather News: झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

By Priya Gupta | June 3, 2026 8:06 AM

Jharkhand Weather News: झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा. मौसम केंद्र के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है. मौसम के इस बदलाव से गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी. 

तेज हवाओं और तापमान में बढ़ोतरी 

साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी भी जारी की गई है. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है.

कई जिलों के लिए येलो अलर्ट

मौसम केंद्र ने 3 से 8 जून के बीच विभिन्न जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. 3 जून को राज्य के कई हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, वज्रपात और गर्जन की संभावना है. 4 और 5 जून को पूर्वी (संताल परगना) और निकटवर्ती मध्य भागों (राजधानी रांची और आसपास) में तेज हवा चल सकती है. छह जून को उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों को छोड़कर अन्य जिलों में तेज हवा चलने की आशंका है.

यह भी पढ़ें: जल जीवन मिशन 2.0 पर झारखंड और केंद्र के बीच समझौता, हेमंत सोरेन ने लंबित फंड जारी करने की उठाई मांग

यह भी पढ़ें: हजारीबाग आरटीए की नई सचिव बनीं सुजाता कुजूर, सड़क सुरक्षा और कानून अनुपालन पर रहेगा फोकस