[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग राष्ट्रीय राजमार्गों की समीक्षा बैठक

राष्ट्रीय राजमार्गों की समीक्षा बैठक

0
राष्ट्रीय राजमार्गों की समीक्षा बैठक

यातायात सुरक्षा और जाम से मुक्ति पर जोर हजारीबाग. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) एवं राष्ट्रीय राजमार्गों से संबंधित समीक्षा बैठक उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई. बैठक में राजमार्गों की स्थिति, लंबित परियोजनाओं, सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों के सुचारू संचालन और विकास कार्यों में जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा. उन्होंने पीजी पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया. बैठक में नगवां टोल प्लाजा के समीप ट्रकों के अव्यवस्थित खड़े होने से उत्पन्न जाम की समस्या पर चर्चा हुई. इस पर धारा-26 के तहत कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया गया. इचाक मोड़ पर लगातार लगने वाले जाम के स्थायी समाधान के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. एनएचएआई के तकनीकी प्रबंधक ने बताया कि इचाक मोड़ पर फ्लाईओवर निर्माण का प्रस्ताव तैयार है और जल्द कार्य शुरू होगा. दनुआ घाटी को दुर्घटना संभावित क्षेत्र मानते हुए पूरे 11 किमी मार्ग पर रेड मार्किंग का कार्य प्राथमिकता से कराने का निर्देश दिया गया. साथ ही सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट, साइन बोर्ड एवं ओवरस्पीडिंग रोकने के लिए अत्याधुनिक कैमरे लगाने की योजना पर भी चर्चा हुई. बैठक में सदर एसडीओ आदित्य पांडेय, अपर समाहर्ता महेंद्र छोटन उरांव तथा एनएचएआई के तकनीकी प्रबंधक स्वराज जायसवाल उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel