[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार बस स्टैंड के बाहर प्रशासन ने लगाया चेतावनी बोर्ड

बस स्टैंड के बाहर प्रशासन ने लगाया चेतावनी बोर्ड

0
बस स्टैंड के बाहर प्रशासन ने लगाया चेतावनी बोर्ड

चंदवा़ जिला परिषद बस स्टैंड के बाहर एनएच पर अनियमित रूप से बसों के ठहराव व उससे उत्पन्न हो रही यातायात समस्या को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू की है. जिला परिषद बस स्टैंड के बाहर प्रशासन ने चेतावनी बोर्ड लगाया है. इसमें सभी बस मालिकों व चालकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि बसों का ठहराव निर्धारित बस पड़ाव के भीतर ही हो. बोर्ड पर अंकित सूचना के अनुसार बस पड़ाव के अलावे सड़क किनारे अथवा अन्य स्थानों पर बस खड़ी करने या सवारी चढ़ाने-उतारने पर मोटर वाहन अधिनियम एवं यातायात नियमों के तहत जुर्माना व अन्य कानूनी कार्रवाई की जायेगी. स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य पथ पर बसों के रूकने से जाम की स्थिति बनती है. दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है. अब देखना यह होगा कि प्रशासन के इस चेतावनी का बस चालकों, स्थानीय एजेंट व मालिकों पर कितना असर पड़ता है. लातेहार एसएसबी कैंप में 25 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण शुरू

लातेहार. रेलवे स्टेशन रोड स्थित एसएसबी 32 बटालियन शिविर में मंगलवार से 25 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर कोर्स प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ. भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा मानव संसाधन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के जरूरतमंद और पिछड़े वर्ग के युवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है. 16 जून से शुरू हुआ यह प्रशिक्षण 11 जुलाई तक चलेगा. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन कार्यवाहक कमांडेंट विनय कुमार ओझा ने किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि एसएसबी द्वारा बौद्धिक विकास, रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण, उन्नत कृषि, महिला सशक्तिकरण और कौशल विकास जैसे कार्यक्रम लगातार चलाये जाते रहे हैं. इसके साथ ही वाहिनी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशामुक्त भारत और पौधरोपण जैसे अभियानों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है. मौके पर धनकारा पंचायत की मुखिया ललिता देवी, प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवा और बटालियन के कई अधिकारी व जवान उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel