[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

0
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

प्रतिनिधि, मांडर.

बुढ़ाखुखरा कैम्बो रोड में मेंठे चढ़ान के निकट सोमवार को देर शाम सड़क दुर्घटना में आलोक एक्का (19) की मौत हो गयी. मृतक मांडर के ही कैम्बो गांव का रहनेवाला था. हादसा करीब 7.30 बजे की है. बताया गया कि आलोक एक्का बुढ़ाखुखरा से बाइक से अकेले ही अपने घर जा रहा था. इसी क्रम में तेज गति के कारण मेंठे चढ़ान के समीप असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया. गड्ढे में गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आयी. हादसे के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे घायलावस्था में गड्ढे से निकल कर मांडर रेफरल अस्पताल भेजने की व्यवस्था करायी. रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. लेकिन रिम्स पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया. परिजनों के अनुसार आलोक एक्का पिता अल्बर्ट एक्का अपने घर का इकलौता पुत्र था. उसने इसी वर्ष संत जेवियर इंटर काॅलेज मांडर से इंटर की परीक्षा पास की थी. घर के इकलौते पुत्र की आकस्मिक मौत से परिवार के साथ ही गांव में भी मातम का माहौल है. पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को गांव के कब्रिस्तान में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया.

मांडर 1, मृतक आलोक का फाइल फोटो़B

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel