[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत एक लाख विद्यार्थियों को 6.91 करोड़ आवंटित

सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत एक लाख विद्यार्थियों को 6.91 करोड़ आवंटित

0
सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत एक लाख विद्यार्थियों को 6.91 करोड़ आवंटित

शिक्षा विभाग की सत्र 2025-26 में समग्र शिक्षा अभियान के तहत बड़ी पहल अब दो जोड़ी पोशाक, एक स्वेटर और जूता-मौजा की करेंगे खरीदारी हजारीबाग. हजारीबाग जिले के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग ने सत्र 2025-26 में समग्र शिक्षा अभियान के तहत बड़ी पहल की है. एक लाख से अधिक बच्चों को दो जोड़ी पोशाक, एक स्वेटर और जूता-मोजा उपलब्ध कराने के लिए कुल छह करोड़ 19 लाख 91 हजार रुपये जारी किये गये हैं. यह राशि समय पर विद्यार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की गयी है. जिन विद्यार्थियों के पास बैंक खाता नहीं है, उनके अभिभावकों के खाते में राशि भेजी गयी है. वहीं, कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के बैंक खाते में दो करोड़ रुपये ट्रांसफर किये गये हैं. कक्षा तीन से आठवीं तक के विद्यार्थियों को पोशाक और सामग्री की खरीदारी स्वयं करनी होगी. इस श्रेणी में कुल 42,875 विद्यार्थी शामिल हैं. इनमें से 27,110 विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में राशि भेजी गयी है. कुल मिलाकर 69,985 विद्यार्थियों के बीच चार करोड़ 19 लाख 91 हजार रुपये ट्रांसफर किये गये हैं. कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों के लिए सामग्री की खरीदारी एसएमसी के जिम्मे है. डीइओ प्रवीण रंजन ने सभी विद्यालय प्रबंधन समितियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर खरीदारी कर उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने का निर्देश दिया है. निगरानी के लिए संबंधित प्रखंडों के बीइइओ जिम्मेदार बनाये गये हैं. राशि का वितरण इस प्रकार है: कक्षा एक से पांचवीं तक के प्रत्येक विद्यार्थी को 600 रुपये दिये गये हैं, जिसमें दो जोड़ी पोशाक, एक स्वेटर और जूता-मोजा शामिल है. कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थियों को 600 रुपये पोशाक और स्वेटर के लिए तथा अतिरिक्त 160 रुपये जूता-मोजा के लिए दिए गए हैं. इस तरह उन्हें कुल 760 रुपये प्राप्त हुए हैं. प्रखंडवार राशि का विवरण भी स्पष्ट किया गया है. बरही को 26,28,600 रुपये, बड़कागांव को 36,79,200 रुपये, बरकट्ठा को 58,93,800 रुपये, विष्णुगढ़ को 43,45,200 रुपये, चलकुसा को 8,70,000 रुपये, चौपारण को 48,14,400 रुपये, चुरचू को 14,50,200 रुपये, डाडी को 18,37,800 रुपये, दारू को 14,28,000 रुपये, सदर को 20,65,200 रुपये, इचाक को 32,31,600 रुपये, कटकमदाग को 16,38,600 रुपये, कटकमसांडी को 22,14,000 रुपये, केरेडारी को 29,22,600 रुपये, पदमा को 16,08,600 रुपये और टाटीझरिया को 13,63,200 रुपये प्राप्त हुए हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel