[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा द्वितीय वाश मार्ट कप की विजेता बनी आदित्य सैनी इलेवन की टीम

द्वितीय वाश मार्ट कप की विजेता बनी आदित्य सैनी इलेवन की टीम

0
द्वितीय वाश मार्ट कप की विजेता बनी आदित्य सैनी इलेवन की टीम

सहरसा. बीते चार फरवरी से कोसी स्पोर्ट्स अकादमी के तहत प्रारंभ हुई वाश मार्ट कप का समापन मैच बुधवार को आदित्य सैनी इलेवन बनाम तनमय इलेवन के बीच खेला गया. सर्वप्रथम मैच में टॉस तनमय 11 ने जीता व 20 ओवरों के मैच में पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित 20 ओवर में तन्मय इलेवन ने सात विकेट खोकर 120 रन बनाये. जिसमें तन्मय ने 26 रन एवं कृष्ण वत्स ने 35 बनाये. आदित्य सैनी इलेवन की तरफ से प्रशांत एवं गुलशन ने दो-दो विकेट लिया. निर्धारित 121 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आदित्य सैनी इलेवन की टीम ने 19.4 ओवर में 121 रन बनाकर इस मैच को जीत लिया. आदित्य सैनी इलेवन की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते अंश कुमार ने 25 एवं गुलशन ने 20 रन बनाये. तन्मय इलेवन की तरफ से अस्मित आरंभ एवं हिमांशु ने दो-दो विकेट लिये. प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया था. इन चारों टीमों के आपस में एक दूसरे से मैच खेलने के बाद दोनों टीम ने फाइनल में प्रवेश किया था. फाइनल में मैन ऑफ द मैच प्रशांत कुमार कुमार को घोषित किया गया, जबकि विजेता टीम की तरफ से गुलशन कुमार को बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट एवं उप विजेता टीम की तरफ से अस्मित आरभ को बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड दिया गया. कोसी स्पोर्ट्स अकादमी सचिव रोशन सिंह धोनी ने बताया कि छोटे फ्लेयरों को मैच टेंपरामेंट विकसित करने के लिए इस तरह का प्रयास लगातार अकादमी द्वारा किया जा रहा है. इस अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री ब्रह्मदेव कामत एवं पूर्व सचिव अखिलेश कुमार सिंह टूट, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला हॉकी संघ अध्यक्ष सुनील कुमार झा, क्रीड़ा भारती प्रांतीय मंत्री अमित ठाकुर, क्रीड़ा भारती जिला मंत्री अंशु मिश्रा, जिला योग संघ सचिव अमन कुमार सिंह, जिला खो खो संघ सचिव सैयद समी अहमद, बैडमिंटन कोच खुर्शीद अंसारी, दीपक कुमार सहित अन्य मौजूद थे. रोशन सिंह धोनी ने बताया कि इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में अकादमी के कोच कुणाल चौधरी, राहुल सिंह एवं पंकज ठाकुर का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जबकि अंपायर की भूमिका कुंदन यादव एवं कृष्ण कुमार ने निभाया. स्कोरर की भूमिका सत्यम कुमार थे. इस मौके पर वह वाश मार्ट के प्रोपराइटर विप्लव रंजन ने कहा कि आगामी दिनों में अंतर जिला वाश मार्ट कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कराया जायेगा. उस प्रतियोगिता में भी सिर्फ अंडर 14 के बच्चों को ही शामिल किया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel