[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग सदर अंचल में जाति, आवासीय और आय के 1722 आवेदन एक माह से लंबित

सदर अंचल में जाति, आवासीय और आय के 1722 आवेदन एक माह से लंबित

0
सदर अंचल में जाति, आवासीय और आय के 1722 आवेदन एक माह से लंबित

हजारीबाग. सदर अंचल में जाति, आवासीय और आय प्रमाण पत्र के 1722 आवेदन एक माह से अधिक समय से लंबित है. आवेदन लंबित रहने के कारण जेपीएससी प्रतियोगिता, छात्रवृत्ति और अन्य प्रतियोगिता के आवेदन कर्ताओं को परेशानी हो रही है. फॉर्म भरते समय जाति, इबीसी 1, बीसी 2, ओबीसी, एसटी, एससी, इडब्ल्यूएस, आवासीय प्रमाण पत्र सहित अन्य प्रमाण पत्रों की आवश्यकता होती है. 14 फरवरी को जेपीएससी प्रतियोगिता की अंतिम तिथि है. समय पर अंचल के द्वारा छात्रों को जाति व आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत नहीं होने से परेशान है. अभिभावक व छात्र अपनी पढ़ाई-लिखाई छोड़कर अंचल कार्यालय और राजस्व कर्मचारी के चक्कर लगा रहा रहे हैं. इसमें जाति प्रमाण पत्र के 595, इबीसी 1 और बीसी 2 के 160, ओबीसी के 195, एसटी के 52, एससी के 229, इडब्ल्यूएस के 26 आवासीय प्रमाण पत्र के 465 आवेदन लंबित है. 300 से अधिक जाति प्रमाण पत्र और आवासीय का आवेदन कर्मचारियों के लॉगिन में सात फरवरी के झार सेवा के आंकड़ाें के अनुसार सदर अंचल के राजस्व कर्मचारियों के लॉगिन में 300 से अधिक आवेदन एक महीने से एक समय से लंबित है. जिसमें सामान्य जाति प्रमाण पत्र के 162, इबीसी 1 और बीसी 2 के 72, ओबीसी के 15, एसटी के 10, एससी के 33, इडब्ल्यूएस 3 और आवासीय के 132 आवेदन 30 दिन से अधिक समय से लंबित है. कोर्रा के आवेदक सौरभ कुमार ने बताया कि जेपीएससी के आवेदन के अंतिम तिथि 14 फरवरी है. बीसी 1 प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए सदर अंचल में तत्काल सेवा में आवेदन दिया था. लेकिन आज तक प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हुआ है. कई बार कार्यालय का चक्कर लगाया हूं. हमारी समस्याओं को अनदेखी की जा रही है. सदर अंचल अधिकारी आशुतोष कुमार ने कहा कि अंचल में सभी लंबित आवेदनों को जल्द निष्पादित कर लिया जायेगा. सभी कर्मचारियों को आवेदनों पर कार्रवाई करने के लिए आदेश दिये गये हैं. अंचल में कर्मचारियों की कमी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel