[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला बजरंग उरांव हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

बजरंग उरांव हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

0
बजरंग उरांव हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

चैनपुर. प्रखंड के कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत लुरू गांव में हुए बजरंग उरांव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने गुमला थाना क्षेत्र के असनी गांव निवासी दो नाबालिगों जितेंद्र कच्छप (17) और समीर उरांव (14) को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार, गुमला बैंक कॉलोनी निवासी बजरंग उरांव अपने दोस्तों जितेंद्र और समीर के साथ लुरू गांव मेहमान बन कर गया था. दिनभर साथ घूमने-फिरने और भोजन करने के बाद देर शाम बजरंग ने अपने घर लौटने की बात कही. इस पर उसके दोस्तों ने रात होने का हवाला देकर उसे रुकने के लिए कहा. इस बात को लेकर मामूली विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया. विवाद के दौरान बजरंग पर पत्थर से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते कुरूमगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों आरोपी फरार हो चुके थे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेजा और मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के क्रम में पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel