[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला ई-कोर्ट फाइलिंग व पेपरलेस सिस्टम का मिला प्रशिक्षण

ई-कोर्ट फाइलिंग व पेपरलेस सिस्टम का मिला प्रशिक्षण

0
ई-कोर्ट फाइलिंग व पेपरलेस सिस्टम का मिला प्रशिक्षण

गुमला. गुमला बार भवन में ई-कोर्ट फाइलिंग व पेपरलेस कार्यप्रणाली को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ. मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ध्रुव चंद्र मिश्र एवं जज इंचार्ज प्रतीक राज रहे, जबकि अध्यक्षता बार एसोसिएशन गुमला के उपाध्यक्ष राणा नकुल कुमार सिंह ने की. प्रशिक्षण के दौरान अधिवक्ताओं को न्यायालयों में तेजी से बढ़ रहे डिजिटल सिस्टम और तकनीकी बदलावों के अनुरूप कार्य करने की जानकारी दी गयी. बताया गया कि ई-कोर्ट फाइलिंग के माध्यम से अब अधिवक्ता अपने केस से संबंधित दस्तावेज ऑनलाइन ही कोर्ट में दाखिल कर सकते हैं, जिससे समय की बचत होती है और पारदर्शिता बढ़ती है. साथ ही लंबी कागजी प्रक्रिया से भी राहत मिलती है. पेपरलेस वर्क सिस्टम के तहत न्यायालयों में फाइलों को डिजिटल रूप में सुरक्षित रखा जाता है, जिससे कागज की खपत कम होती है और दस्तावेजों का रिकॉर्ड सुरक्षित व आसानी से उपलब्ध रहता है. यह प्रणाली न्यायिक प्रक्रिया को अधिक तेज, पारदर्शी और पर्यावरण के अनुकूल बनाती है. मुख्य ट्रेनर नितिन टोप्पो व राकेश कुमार वर्मा ने अधिवक्ताओं को ई-फाइलिंग प्रक्रिया, ऑनलाइन पोर्टल के उपयोग, दस्तावेज अपलोड करने के तरीके, डिजिटल सिग्नेचर के इस्तेमाल तथा केस ट्रैकिंग सिस्टम की जानकारी दी. अध्यक्ष राणा नकुल कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रशिक्षण से अधिवक्ताओं को डिजिटल न्याय प्रणाली के अनुरूप कार्य करने की महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिससे भविष्य में गुमला न्यायालयों की कार्यप्रणाली और अधिक आधुनिक व प्रभावी हो सकेगी. कार्यक्रम में फरथा टोप्पो, नीरज कुमार, विवेक कुमार, उमेश यादव, विजय कुमार साहू, दीपक साहू, पिंकी कुमारी, रूपम कुमारी, ज्योति कुमार साहू, प्रमोद कुमार सिंह, गणपति सिंह, सुरेंद्र ओहदार, भूपति कुमार, दामोदर प्रजापति, आरती कुमारी, मोना नायक, देवेंद्र नाथ, एमडी शाहबाज खान, एमडी अरशद, रंजीत कुमार साहू, राहुल यादव, सौम्या कुमार लाल, मनीष साहू, ए पंकज, मोहम्मद असलम, एमके सिंह, विशाल कुमार, ज्योति कुमार, बलदेव प्रसाद, जयंत शर्मा, मोहम्मद महताब आलम, कुणाल कुमार शर्मा, जितेंद्र कुमार सिंह, ज्योति कुमारी, परमानंद सिंह आदि शामिल हुए.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel