[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur News. वाहनों की अत्यधिक आवाजाही के कारण दिन भर जाम रहा विक्रमशिला सेतु

Bhagalpur News. वाहनों की अत्यधिक आवाजाही के कारण दिन भर जाम रहा विक्रमशिला सेतु

0

– सुबह से देर रात तक रेंगते रहे वाहन, पुल से गुजरने में तीन घंटे तक का समय लगा

विक्रमशिला सेतु मंगलवार को दिन भर जाम रहा. मधेपुरा के लौवालगान में आयोजित बाबा विशु राउत मंदिर में दूध चढ़ाने जाने वाले श्रद्धालुओं की बड़ी आवाजाही के कारण जाम की स्थिति बनने की बात कही जा रही है. सुबह से लेकर चार बजे शाम तक विक्रमिशला सेतु पर जाम लगा रहा. इस दौरान चार चक्का या बड़े वाहनों को पुल पार करने में तीन घंटे तक का समय लग जा रहा था. देर शाम मंदिर में दूध चढ़ा कर श्रद्धालु लौटने लगे, फिर देर रात तक सेतु पर वाहनों को रेंगते देखा गया. जाम के दौरान खास कर यात्री वाहनों बस, ऑटो में बैठे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जाम में फंसे लोगों को चिलचिलाती धूम में पानी भी नसीब नहीं था तो बड़ी संख्या में भागलपुर और नवगछिया के स्थानीय लोग पैदल ही पुल पार कर रहे थे. इस कारण पुल की रेलिंग भी जाम लग गया था. जाम की स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार के निर्देश पर 15 से 20 जवानों को सेतु पर प्रतिनियुक्ति की गयी लेकिन स्थिति जस की तस रही. दूध चढ़ाने पचरासी धाम जा रहे लोगों ढ़ोरो यादव, वकील यादव, श्रीनिवास राय, अरहुला देवी ने बताया कि मेले को लेकर प्रशासन को पूर्व में ही विशेष व्यवस्था करनी चाहिए थी, ताकि वे लोग आसानी से दूध चढ़ा पाते.

गुमटी नंबर 12 पर ट्रेन खड़ी रहने से दो घंटे तक जाम से परेशान रहे लोग

भीखनपुर रेलवे गुमटी नंबर 12 पर आधे घंटे तक एक रेलगाड़ी को खड़ी कर दिये जाने के कारण लोगों को दो घंटे तक जाम का सामना करना पड़ा. लोगों ने बताया कि आधे घंटे तक रास्ता बाधित हो जाने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी, इस कारण ट्रेन के चले जाने के बाद भी यातायात सामान्य होने में काफी वक्त लगा. जाम के दौरान कुल पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद थे लेकिन वे कुछ भी कर पाने में असमर्थ थे. तेज धूप में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel