रिवॉल्वर की नोक पर 1.20 लाख नगदी व मोबाइल की छिनतई, गिरिडीह में लुटेरों का आतंक

Giridih: गिरिडीह में बेखौफ अपराधियों ने रिवॉल्वर दिखाकर 1.20 लाख रुपये नकद और मोबाइल की छिनतई कर ली. घटना से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है, जबकि पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

By AmleshNandan Sinha | June 21, 2026 4:34 PM

गांडेय से समशूल अंसारी की रिपोर्ट
Giridih (गांडेय): अपने घर से ससुराल जा रहे युवक से रिवाल्वर की नोक पर 1.20 लाख व मोबाइल की छिनतई का मामला सामने आया है. सूचना मिलते ही गांडेय पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है. घटना गिरिडीह जामताड़ा मुख्य मार्ग पर कोयरीडीह मोड़ के पास की है. जानकारी के अनुसार बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महतो डीह निवासी मो रुस्तम अंसारी (पिता डॉ खलील) घर से नगदी लेकर अपनी बाइक जेएच 11 वाई 5850 से अपने ससुराल बनसिमी जा रहा था.

सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस

इसी क्रम में महेश मुंडा चौक से कुछ दूर आगे कोयरी डीह मोड़ के पास सुनसान स्थान पर बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने ओवरटेक किया और रिवाल्वर की नोक पर नगदी 1.20 लाख, मोबाइल एवं बाइक की चाभी छीनकर फरार हो गये. अचानक घटित घटना के बाद भुक्तभोगी मो रुस्तम ने किसी तरह अपने रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी. इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. सूचना मिलते ही गांडेय थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी, एसआई संतोष कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और घटना का जायजा लिया. पुलिस जांच पड़ताल करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

ये भी पढ़ें…

प्रभात खबर की ओर से गिरीडीह में योग शिविर, बच्चों और शिक्षकों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

गिरिडीह में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी तेज, डीसी-एसपी ने किया योगाभ्यास