गिरिडीह में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह, 800 से अधिक छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026: गिरिडीह के नगर भवन में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 में 800 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू सहित कई अतिथियों ने छात्रों को सम्मानित करते हुए शिक्षा, अनुशासन और मेहनत को सफलता की कुंजी बताया.

By Priya Gupta | June 28, 2026 1:29 PM

गिरीडीह से बिनोद शर्मा की रिपोर्ट

Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026: गिरिडीह जिले के नगर भवन में प्रभात खबर की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 में जिले भर के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें भविष्य में और बेहतर उपलब्धियों के लिए प्रेरित करना रहा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहें. 

कार्यक्रम का उद्घाटन 

समारोह का उद्घाटन पूर्वाह्न 10:30 बजे मुख्य अतिथि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, मेयर प्रमिला मेहरा, उपायुक्त रामनिवास यादव, एसपी डॉ. बिमल कुमार और डीएफओ मनीष तिवारी सहित अन्य अतिथियों ने किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और शिक्षक मौजूद थे. 

गिरिडीह में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह, 800 से अधिक छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित 4

छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

गिरिडीह में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह, 800 से अधिक छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित 5

इस अवसर पर लगभग 800 से अधिक छात्रों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था. सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले और झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) की मैट्रिक और इंटर परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. 

अतिथियों ने दिया प्रेरणादायक संदेश

गिरिडीह में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह, 800 से अधिक छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित 6

मुख्य अतिथि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव है. अन्य अतिथियों ने भी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं.

यह भी पढ़ें: प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान: जमशेदपुर के टॉपर्स के बीच पहुंचे प्रशासनिक दिग्गज, DC ने दिया सफलता का मंत्र

यह भी पढ़ें: रांची में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 2700 छात्रों को किया गया सम्मानित