[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम दो बाइकों में भिड़ंत, दो युवक गंभीर<bha>;</bha> एमजीएम रेफर

दो बाइकों में भिड़ंत, दो युवक गंभीर; एमजीएम रेफर

0
दो बाइकों में भिड़ंत, दो युवक गंभीर<bha>;</bha> एमजीएम रेफर
DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

धालभूमगढ़. धालभूमगढ़-चाकुलिया मुख्य मार्ग पर सातकटिया जंगल के पास दो बाइकों में भिड़ंत से दो युवक घायल हो गये. समाचार लिखे जाने तक एक युवक को होश नहीं आया था. दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार, पोटका के कलिकापुर निवासी कपूर चंद्र भगत (23 वर्ष) अपने चाचा अखिलेश भगत की ससुराल सानडांगरी गांव में आयोजित हरिनाम संकीर्तन में शामिल होने आया था. शुक्रवार को लौट रहा था. इसी दौरान सातकटिया जंगल के पास विपरीत दिशा से आ रहे पिण्डराशोल निवासी आमिय महतो की बाइक से उसकी सीधी टक्कर हो गईयी. इस हादसे में दोनों युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आयीं. सूचना मिलते ही ””””सेवा ही धर्म”””” संस्था के नौशाद अहमद और सुशांत चौबे तुरंत एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे. घायलों को धालभूमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही एएसआइ फिलिप कुजूर भी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की छानबीन की. सीएचसी की डॉ. मणिमाला सेन ने बताया कि दोनों ही बाइक सवारों के सिर में अंदरूनी और गंभीर चोटें लगी हैं. कपूर चंद्र भगत दुर्घटना के बाद से ही लगातार बेहोश है. उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.

बाइक को घसीटते हुए पलटा वाहन, युवक घायल

चाकुलिया.

चाकुलिया-मटिहाना सड़क पर कलसीमूंग के समीप शुक्रवार की दोपहर मालवाहक वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक संजय रावत गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकुलिया में भर्ती कराया. संजय का पांव बुरी तरह से टूट चुका है. प्राथमिक उपचार के बाद जमशेदपुर के टीएमएच रेफर कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक, माटिहाना की ओर से धान लाद कर मालवाहक वाहन (ओडी 09एजी/0758) चाकुलिया की ओर आ रहा था. कलसीमूंग के समीप सुवर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना से पाइपलाइन बिछाने का काम कर रही राधे कंस्ट्रक्शन के कर्मचारी संजय रावत अपनी बाइक से पांचमाइल स्थित कंपनी के कैंप की ओर जा रहे थे. कलसीमूंग के समीप दोनों में भिड़ंत हो गयी. मालवाहक वाहन लगभग 50 फीट तक बाइक को घसीटते हुए सड़क के किनारे पलट गया.

पिकअप वैन के धक्के से बाइक सवार शिक्षक घायल

बहरागोड़ा.

बहरागोड़ा थानांतर्गत माटिहाना में एनएच-49 पर शुक्रवार को पिकअप वैन की चपेट में आने से बाइक सवार शिक्षक धीरेंद्र मोहन साहू (46) गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने घायल को बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर हालत गंभीर देखते हुए उच्च चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार, उक्त शिक्षक बहरागोड़ा स्थित केवला में रहते हैं. उनका पैतृक आवास छोटा पारुलिया है. वे सुबह मध्य विद्यालय आड़ंग के लिए घर से निकले थे. माटिहाना के समीप एक पिकअप वैन पीछे धक्का मारकर फरार हो गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel