[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम मकान निर्माण में जुटा मजदूर चिल्लाते हुए जमीन पर गिरा, अस्पताल में हुई मौत

मकान निर्माण में जुटा मजदूर चिल्लाते हुए जमीन पर गिरा, अस्पताल में हुई मौत

0
मकान निर्माण में जुटा मजदूर चिल्लाते हुए जमीन पर गिरा, अस्पताल में हुई मौत

घाटशिला.

पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला प्रखंड की भादुआ पंचायत के जामबाद गांव निवासी 26 वर्षीय संजीत गोप की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. वह कालापाथर गांव में दिनेश कुमार मानकी के एक निर्माणाधीन मकान में सिविल कार्य (राजमिस्त्री काम) के हेल्पर के रूप में काम कर रहा था. युवक की अचानक हुई इस मौत से परिजनों और सहकर्मियों में कोहराम मच गया है.

अनुमंडल अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया :

साथ में काम कर रहे मजदूरों और सहकर्मियों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह संजीत हमेशा की तरह सामान्य रूप से काम कर रहा था. इसी दौरान सुबह करीब 11 बजे वह अचानक जोर से चिल्लाया और घर के आंगन में ही जमीन पर गिर पड़ा. संजीत को अचानक गिरता देख साइट पर काम कर रहे अन्य मजदूरों ने उसे तत्काल उठाया और आनन-फानन में स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए. युवक की हालत बेहद गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत घाटशिला अनुमंडल अस्पताल रेफर कर दिया. अनुमंडल अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर तैनात डॉ. मीरा मुर्मू ने जांच के बाद संजीत गोप को मृत घोषित कर दिया.

एक वर्ष पूर्व ही हुई थी शादी परिवार में पसरा मातम :

जानकारी के अनुसार, मृतक संजीत गोप की शादी करीब एक वर्ष पूर्व ही हुई थी. उसकी अचानक मौत की खबर सुनते ही पिता चेतन गोप समेत काफी संख्या में परिजन और ग्रामीण घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार: चिकित्सक :

संजीत गोप की मौत के वास्तविक कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है. सहकर्मियों और परिजनों ने आशंका जतायी है कि काम के दौरान युवक को या तो करंट लगा होगा या फिर अचानक चक्कर खाकर गिरने से यह हादसा हुआ है. हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. चिकित्सकों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी. फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel