[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम डुमरिया : गड्ढे का पानी पीने को विवश ग्रामीण, चलने लायक भी नहीं है सड़क

डुमरिया : गड्ढे का पानी पीने को विवश ग्रामीण, चलने लायक भी नहीं है सड़क

0
डुमरिया : गड्ढे का पानी पीने को विवश ग्रामीण, चलने लायक भी नहीं है सड़क

डुमरिया.

डुमरिया प्रखंड की केंदुआ पंचायत अंतर्गत बोमरो गांव के ईचाकुटी टोला में शुक्रवार को बुनियादी समस्याओं को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. हातु मुंडा व अमर तापे के नेतृत्व में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि जदयू के जिला महासचिव वीर सिंह देवगम उपस्थित रहे. बैठक में ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें साफ पेयजल नसीब नहीं है. हम जमीन में बने गड्ढे का दूषित पानी पीने को विवश हैं. ऐसे में अक्सर लोग बीमार पड़ रहे हैं. ग्रामीणों ने कहा कि वे लंबे समय से जल संकट से जूझ रहे हैं.इसके अलावा, गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा चुकी है. हल्की हवा-पानी में कई दिनों तक बिजली बाधित हो जाती है. इस दौरान बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. गांव की संपर्क सड़क जर्जर है. इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है. ग्रामीण सरकारी योजनाओं से वंचित हैं. लैंपस में अपना धान नहीं बेच पा रहे हैं. बैठक में निर्णय हुआ कि उक्त समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीण एकजुट होकर संबंधित विभाग का दरवाजा खटखटाएंगे. मांग पूरी होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे. मौके पर पहुंचे जदयू नेता वीर सिंह देवगम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे सभी गंभीर समस्याओं को जिला उपायुक्त के समक्ष प्रमुखता से रखेंगे और त्वरित समाधान की मांग करेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel