पूर्वी सिंहभूम में दो ट्रेलरों की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग, बाल-बाल बचे चालक

East Singhbhum Trailer Accident : चाकुलिया-मटिहाना मुख्य सड़क पर दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर के बाद भीषण आग लग गई. हादसे में दोनों चालक घायल हुए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

By Priya Gupta | June 21, 2026 10:33 AM

राकेश सिंह की रिपोर्ट 

East Singhbhum Trailer Accident : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित चाकुलिया-मटिहाना मुख्य सड़क पर दिघी चौठिया के पास रविवार की सुबह दो ट्रेलरों की सीधी भिड़ंत हो गई. इस घटना में दोनों ही ट्रैक में आग लग गई. थोड़ी ही देर में दोनों ट्रकों के सामने का हिस्सा जलकर राख हो गया. दोनों ही ट्रैलरों के चालक को चोट पहुंची है. जिन्हें चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. दोनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. 

आंखों पर पड़ी तेज रोशनी, फिर हुआ हादसा

मटिहाना से चाकुलिया की ओर आ रहे ट्रेलर संख्या पीबी10केके/3719 के चालक करमचंद ने बताया कि वह लौह अयस्क लादकर उड़ीसा से पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा था. चौठिया के पास विपरीत दिशा से आ रही ट्रक संख्या डब्ल्यूबी37ई/5113 के हेडलाइट की रोशनी आंखों पर पड़ी. जिससे वाहन अनियंत्रित हो गई और दोनों टेलरों के बीच भिड़ंत हो गई. टक्कर होते ही ट्रेलर में आग लग गई. 

टक्कर के बाद चालक-खलासी ने बचाई जान 

ट्रक चालक करमचंद ने बाईं ओर से कूद कर अपनी जान बचाई. उसके हाथ और पांव में गंभीर चोट पहुंची है. इस घटना में दूसरे ट्रक का चालक लालू यादव स्टेयरिंग में ही फंस गया था. उसके साथ मौजूद खलासी उसका अपना भाई मनोज कुमार ने उसे खींचकर बाहर निकाला. तब जाकर दोनों की जान बची. चालक लालू यादव ने बताया कि आग की लपटे तेज हो रही थी. अगर 5 मिनट और लेट हो जाती तो उसकी जान चली जाती. वह पश्चिम बंगाल स्थित आसनसोल से फायर ब्रिक्स लादकर उड़ीसा के अंगुल जा रहा था. 

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू

सूचना पाकर चाकुलिया थाना प्रभारी राजेश कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. दमकल को सूचना दी गई. घटना के लगभग दो घंटे बाद दमकल मौके पर पहुंची. तब जाकर आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका.

यह भी पढ़ें: झारखंड सहायक आचार्य परीक्षा 22 जून से, JSSC ने जारी किया एडमिट कार्ड, पढ़ें जरूरी गाइडलाइन

यह भी पढ़ें: झारखंड पारा मेडिकल परीक्षा की तारीख घोषित, ऑनलाइन होगी परीक्षा, JSSC ने जारी की चेतावनी