धनबाद में 16 अवैध आवासों पर चला बुलडोजर, टंडाबाड़ी भू-धंसान के बाद बीसीसीएल का एक्शन

Dhanbad News: धनबाद के टंडाबाड़ी में भू-धंसान की घटना के बाद बीसीसीएल ने सुरक्षा के मद्देनजर कार्रवाई की है. अभियान के तहत 16 अवैध आवासों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया गया. बीसीसीएल ने कहा है कि जोखिम वाले क्षेत्रों में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

By AmleshNandan Sinha | June 30, 2026 6:42 PM

कामदेव सिंह
Dhanbad News (कतरास): सोनारडीह ओपी क्षेत्र के टंडाबाड़ी में 31 मार्च को भू-धंसान में जमींदोज होने से तीन की हुई मौत की घटना के बाद चिह्नित खतरनाक क्षेत्र में मंगलवार को बीसीसीएल प्रबंधन ने कार्रवाई की है. गोविंदपुर क्षेत्रीय प्रबंधन ने सोनारडीह पुलिस एवं सीआईएसएफ की मौजूदगी में 16 अवैध आवासों को बुलडोजर लगाकर ध्वस्त कराया, जबकि शेष 5 आवासों को गृहस्वामी की उपस्थिति में एक-दो दिन बाद गिराया जाएगा.

गिराए जाने हैं कुल 21 घर, 16 ध्वस्त

दोपहर में माइक से अनाउंसमेंट कर लोगों को सूचना देकर बुलडोजर से कार्रवाई की गई. जिनके घर तोड़े गए उनमें रामप्यारी देवी, चंदेश्वर भुइयां, राजेश्वर रविदास सहित 16 गैर रैयत शामिल हैं. एबीजी कोलियरी के कार्मिक प्रबंधक आलोक कुमार राय ने बताया कि कुल 21 आवास ध्वस्त करने का नोटिस था. इसमें 16 घरों का गिरा दिया गया. बाकी घरों के लिये अभियान आगे भी जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें…

आवासीय विद्यालयों में भोजन और पेयजल में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई : धनबाद डीसी ने चेताया

धनबाद के गोल्डन वेडिंग पैलेस पर चलेगा निगम का बुल्डोजर, 15 दिन का मिला अल्टीमेटम