धनबाद होमगार्ड बहाली: अभ्यर्थियों की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी, मेडिकल जांच के बाद होगा अंतिम चयन

Home Guard Recruitment: झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, धनबाद ने होमगार्ड नव-नामांकन के तहत अभ्यर्थियों की औपबंधिक मेधा सूची जारी कर दी है. पूरी खबर नीचे पढ़ें. 

By Sweta Vaidya | June 9, 2026 11:27 AM

धनबाद से शोभित रंजन की रिपोर्ट

Home Guard Recruitment: अभ्यर्थियों की औपबंधिक मेधा सूची सोमवार देर रात जिला प्रशासन की ओर से जारी कर दी गई है. जारी सूची के अनुसार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के पुरुष और महिला अभ्यर्थियों को विभिन्न श्रेणियों में चयनित किया गया है. हालांकि यह केवल औपबंधिक (प्रोविजनल) चयन सूची है. दस्तावेज सत्यापन, चरित्र सत्यापन और मेडिकल जांच में अयोग्य पाए जाने पर किसी भी अभ्यर्थी की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है. 

2023 के विज्ञापन के तहत हुई चयन प्रक्रिया

गृह रक्षक नव-नामांकन के लिए विज्ञापन संख्या-01/2023 जारी किया गया था. इसके तहत छह अप्रैल से 23 अप्रैल तक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच परीक्षा और हिन्दी लेखन क्षमता परीक्षा आयोजित की गई. इन परीक्षाओं में सफल तकनीकी दक्ष अभ्यर्थियों की तकनीकी दक्षता जांच परीक्षा 24 और 25 अप्रैल को विशेषज्ञों के दल द्वारा ली गई थी.

संशोधित औपबंधिक मेधा सूची वेबसाइट पर प्रकाशित

झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, धनबाद की ओर से 4 जून के तहत पूर्व में प्रकाशित सूची में संशोधन करते हुए नई औपबंधिक मेधा सूची जारी की गई है. यह सूची धनबाद जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की गई है.

दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच होगी निर्णायक

गृह रक्षा वाहिनी ने स्पष्ट किया है कि जारी सूची अंतिम चयन सूची नहीं है. चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक एवं अन्य दस्तावेजों की जांच, चरित्र सत्यापन तथा चिकित्सीय परीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अंतिम नियुक्ति पर निर्णय लिया जाएगा. किसी भी स्तर पर गलत जानकारी, दस्तावेज में गलती अथवा निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरने की स्थिति में अभ्यर्थी की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है. 

प्रखंडवार चयनित अभ्यर्थियों की संख्या

पूर्वी टुंडी

पुरुष: 51, महिला: 47

टुंडी

पुरुष: 23, महिला: 23

बाघमारा

पुरुष : 14, महिला: 14

एग्यारकुंड 

पुरुष : 39, महिला : 22

कलियासोल

पुरुष : 41, महिला : 41

निरसा

पुरुष: 32, महिला: 30

बलियापुर

पुरुष : 26, महिला : 26

गोविंदपुर

पुरुष : 25, महिला : 25

तोपचांची

पुरुष : 28, महिला : 28

धनबाद ग्रामीण

पुरुष : 29, महिला : 24

शहरी क्षेत्र में चयनित अभ्यर्थी

शहरी तकनीकी (चिरकुंडा)

पुरुष: 6

शहरी तकनीकी (धनबाद)

पुरुष: 201, महिला : 24

शहरी गैर-तकनीकी (चिरकुंडा)

पुरुष : 5, महिला : 1

शहरी गैर-तकनीकी (धनबाद)

पुरुष : 200, महिला : 71

ये भी पढ़ेंगढ़वा में सरस्वतिया नदी पुनर्जीवन मुहिम को मिला नया बल, मेदिनीनगर से बढ़े सहयोग के हाथ

 ये भी पढ़ेंई-वेस्ट पर झारखंड हाइकोर्ट सख्त: राज्य सरकार से मांगा जवाब, 2 जुलाई को अगली सुनवाई