झारखंड में पहली बार धनबाद पुलिस की पहल: 700 दागियों की कराई गई परेड, अच्छा नागरिक बनने की दिलाई शपथ
Dhanbad Police: झारखंड में पहली बार धनबाद पुलिस ने अनोखी पहल की. धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देशन में गैंगस्टर फहीम खान के भतीजा सहित करीब 700 दागियों की परेड पुलिस लाइन में कराई गई.
धनबाद से नीरज अंबष्ट की रिपोर्ट
Dhanbad Police: एसएसपी ने धनबाद के पुलिस लाइन में दागियों को कहा कि वो मुख्य धारा में लौटें. ऐसा नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की भी चेतावनी दी. वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने राज्य में पहली बार एक अलग तरह की पुलिसिंग का नजारा दिखाया. आज सुबह से पुलिस लाइन में पुलिस के जवानों की भीड़ थी. वहां पर अपने सभी अधिकारियों के साथ एसएसपी खुद तैनात था. उन्होंने जिले भर के लगभग 700 दागियों की मैदान में परेड कराई. इस दौरान उन्हें अच्छा नागरिक बनने की शपथ भी दिलाई. इस दौरान उनके नाम-पता और फोटो का सत्यापन किया गया.
मुख्य धारा में लौटने के लिए प्रेरित करना था उद्देश्य
इस संबंध में एसएसपी ने बताया कि पहली बार आयोजित इस अभियान का उद्देश्य अपराध से जुड़े लोगों को मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित करना और कानून के प्रति जागरूक करना है. इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सबको स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि वे अपना चरित्र सुधारें, अपराध का रास्ता छोड़ें और समाज के जिम्मेदार नागरिक बनें. उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर कोई दोबारा अपराध के रास्ते पर चलता है, तो पुलिस उसे उसी भाषा में जवाब देगी, जिस भाषा में वह समझेगा.
अच्छा नागरिक बनने की शपथ दिलायी
कार्यक्रम के दौरान सभी दागियों को अच्छे नागरिक बनने और कानून का पालन करने की शपथ दिलाई गई. पुलिस अधिकारियों ने समाज में सम्मानजनक जीवन जीने और अपराध से दूर रहने की अपील की. परेड खत्म होने के बाद सभी दागियों का फोटो, नाम, पता और अन्य जरूरी विवरण दर्ज किया गया, जिससे कि भविष्य में उनकी गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके. धनबाद पुलिस की इस पहल को अपराध नियंत्रण के साथ-साथ सुधारात्मक पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
धनबाद: राज्य में पहली बार धनबाद पुलिस ने 700 दागियों की परेड कराई. एसएसपी प्रभात कुमार ने अपराध छोड़ मुख्यधारा में लौटने की अपील की और दोबारा अपराध पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी.#Dhanbad #JharkhandPolice #CrimeControl #JharkhandNews #PrabhatKhabarJharkhand pic.twitter.com/BqbkjrrF1r
— Prabhat Khabar Jharkhand (@jharkhand_pk) July 2, 2026
इस दौरान जो उपस्थित थे
कार्यक्रम में पुलिस में वरीय पुलिस अधीक्षक सहित सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी मोहम्मद याकूब व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: सरायकेला: 3 पंचायतों को मिला PCC सड़क और नाली का तोहफा, कीचड़ और जलजमाव की समस्या होगी दूर
यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट पहुंचा माध्यमिक आचार्य नियुक्ति मामला, दस्तावेज सत्यापन के बावजूद नहीं मिला ज्वाइनिंग लेटर
यह भी पढ़ें: साहिबगंज की 70 करोड़ की पेयजल योजना पर हाईकोर्ट सख्त, अपर मुख्य सचिव को खुद जांच का आदेश
