धनबाद भू-धसान: एक मोबाइल कॉल ने बचाई जान, वरना जा सकती थी चौथी जान

Dhanbad News: धनबाद जिले के बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया में सोनारडीह टांडाबारी बस्ती में 31 मार्च की शाम को भू-धसान हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. घटना को सबिता देवी घर ने अपने आंखों से देखा. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें. 

By Sweta Vaidya | April 5, 2026 2:20 PM

रिपोर्ट सुमन सिंह धनबाद

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले के  बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया तीन सोनारडीह टांडाबारी बस्ती में 31 मार्च की शाम 5:30 बजे एक भयानक भू-धसान हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. सोनारडीह के टंडाबारी बस्ती में हुए भू-धसान से तीन की मौत के बाद अब गांव सन्नाटा है. गैस रिसाव और भूधसान का दायरा रिसाव का दायरा बढ़ गया है. घटना के चंद सेकंड का खौफनाक मंजर सबिता देवी ने अपने आंखों से देखा. 

मोबाइल कॉल ने बचाई एक जिंदगी नहीं तो मौत की संख्या चार होती

इस घटना के आंखों देखी सच्चाई सबिता देवी ने बताई. उन्होनें ने कहा कि घर भूधसान होने से डेढ़ घंटा पहले सब कुछ ठीक था और हम उसी का घर में थे. गीता कुमारी (जो भूधसान में मृतक है) वह पैसा लाने के लिए के लिए  घर के अंदर घुसी थी. मेरा मोबाइल में अचानक एक कॉल आया तो मैं बात करने के लिए बाहर निकल आई. उन्होंने बताया कि निकलते ही चंद सेंकड में अचानक घर गिर गया. वो बताती हैं कि देखते ही उनकी बोली बंद हो गई और पैर हाथ कांपने लगे. सबिता देवी ने कहा कि मैं देखते ही रह गई हो हल्ला के बाद अफरा तफरी मच गई. भगवान का शुक्र है कि आज मैं जिंदा हूं. 

यहां देखें वीडियो

गुस्साए लोगों ने किया था पथराव 

बुधवार, 1 अप्रैल को जब बीसीसीएल के अधिकारी मौके का निरीक्षण करने पहुंचे, तो गुस्साए स्थानीय लोगों ने उनकी टीम पर पथराव कर दिया. वहीं, ग्रामीण मुआवजे की भी मांग कर रहे हैं. 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग